मलयालम फिल्म ‘सर्वम माया’ को रिलीज़ के साथ ही सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्विटर पर यूज़र्स फिल्म के पहले हाफ को एंटरटेनिंग बता रहे हैं। निविन पॉली और अजू वर्गीज़ की कॉमिक टाइमिंग और केमिस्ट्री को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है। अब दर्शकों को दूसरे हाफ से भी बड़ी उम्मीदें हैं।


