‘Stranger Things’ फिनाले रिलीज़ होते ही Netflix हुआ क्रैश, दुनियाभर में फैंस परेशान

1 Min Read
Stranger Things

लोकप्रिय वेब सीरीज़ ‘Stranger Things’ के फिनाले एपिसोड की रिलीज़ के साथ ही Netflix को बड़ी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। फिनाले के प्रीमियर के कुछ ही समय बाद Netflix का सर्वर क्रैश हो गया, जिससे दुनियाभर के लाखों यूज़र्स शो नहीं देख पाए।

सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने Netflix के डाउन होने की शिकायतें शुरू कर दीं। कई लोगों को लॉगिन एरर, वीडियो लोड न होने और ऐप फ्रीज़ होने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फैंस अपने पसंदीदा शो के आखिरी एपिसोड को देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी ने उनका मज़ा किरकिरा कर दिया।

जानकारों के मुताबिक, फिनाले को लेकर जबरदस्त क्रेज़ और एक साथ भारी ट्रैफिक आने की वजह से Netflix के सर्वर पर दबाव बढ़ गया। कुछ समय बाद सर्विस धीरे-धीरे बहाल हुई, लेकिन तब तक फैंस में नाराज़गी साफ नजर आई।

‘Stranger Things’ का फिनाले पहले ही सबसे ज़्यादा चर्चित रिलीज़ में शामिल था और इस तकनीकी समस्या ने इसे और ज्यादा सुर्खियों में ला दिया।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *